आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी तब से लेकर आज तक कई टीमों ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया तो कई टीमें ऐसी भी है जो इस ट्रॉफी को अभी तक एक भी बार नहीं जीत पाई है आईपीएल संसार की सबसे बड़ी t20 है इसलिए के माध्यम से दुनिया भर के युवा खिलाड़ी अच्छा परफॉर्मेंस करके अपनी अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाते हैं और कई ऐसे खिलाड़ी आईपीएल से निकल चुके हैं जो आगे चलकर अपने देश के लिए एक बहुत ही भरोसेमंद खिलाड़ी बने आज की इस पोस्ट में हम उन खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने आईपीएल की एक ही मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
क्रिस गेल
23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए पुणे के खिलाफ एक ही मैच में 66 बाल पर 265.15 के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे जो कि आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा एक एक ही मैच में एक खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है
ब्रैंडन मैकुलम
18 अप्रैल 2008 को मैकुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए एक मैच में 73 बोलों पर 216.4 3 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए थे जो आईपीएल दूसरा सबसे बड़ा स्कूल है इस पारी में मैकुलम ने 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे
एबी डिविलियर्स
10 मई 2015 को एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 225.42 के स्ट्राइक रेट से 59 गेंदों में 133 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 19 चौके व् 4 छक्के लगाए थे और वह आईपीएल में एक ही मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में तीसरे नंबर पर हैं
केएल राहुल
24 सितंबर 2020 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए लोकेश राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक मैच में 69गेदों पर 191.30 के स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए थे जो की आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है
एबी डिविलियर्स
14 मई 2016 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात लायंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए एबी डिविलियर्स ने 248.07 के स्ट्राइक रेट से महज 52 गेंदों में 129 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए थे जो कि आईपीएल इतिहास का पांचवा सबसे बड़ा किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक मैच में बनाया गया स्कोर है
क्रिस गेल
17 मई 2012 को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ क्रिस गेल ने महज 62 गेंदों पर 206.45के स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 7 चौके व 13 छक्के लगाए थे क्रिस गेल द्वारा बनाया गया एक मैच में यह स्कोर आईपीएल इतिहास में किसी भी मैच में एक खिलाड़ी द्वारा बनाया गया छठवां बड़ा स्कोर है
ऋषभ पंत
10 मई 2018 को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए ऋषभ पंत ने 63 बोलों पर203.17 के स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 15 चौके लगाए थे जो कि आईपीएल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया एक मैच में सातवां बड़ा स्कोर है
मुरली विजय
3 अप्रैल 2010 को चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए मुरली विजय ने 56 बोलों पर 226.78 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 8 चौके और 11 छक्के लगाए थे यह आईपीएल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक मैच में बनाया गया आठवां सबसे बड़ा स्कोर है
डेविड वार्नर
30 अप्रैल 2017 को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए डेविड वॉर्नर ने 59 गेंदों मे213.55 के स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए थे यह आईपीएल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक मैच में बनाया गया नौवा सबसे बड़ा स्कोर है
जोस बटलर
2 मई 2021 को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए जोस बटलर ने 64 गेंदों में 193.75के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए थे जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक मैच में बनाया गया दसवा सबसे बड़ा स्कोर है।
यह भी पढ़िए ।