आईपीएल 2022 के लिए इन खिलाड़ियों को किया रिटर्न

IPL retained players list 2022 आईपीएल 2022 के संस्करण के लिए टीमों ने अपने अपने रिटर्न किए गए खिलाडियों की लिस्ट जारी कर दी जिसमे कोई भी टीम अधिकतम 4 खिलाडियों को ही रिटर्न कर सकती थी।जिसमे अधिकतम 3 इंडियन प्लेयर तथा 2 विदेशी खिलाड़ी को रिटर्न कर सकते है।

बीसीसीआई ने इसके लिए प्रत्येक टीम को अर्थात ipl retained players 2022 last date 30 नवंबर 2021 तक का समय दिया था।जिसके बाद प्रत्येक टीम ने अपने रिटर्न किए गए बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट जारी कर दी है।

IPL 2022 के लिए रिटर्न खिलाड़ी

  • Mumbai Indians IPL retained players 2022 

Ipl इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन ने आईपीएल 2022 के लिए रिटर्न की गई खिलाडियो की सूची में क्वेनटन डी कॉक तथा हार्दिक पंड्या जैसे बल्लेबाजों को जगह नहीं मिली मुंबई द्वारा रोहित शर्मा , सूर्यकुमार यादव,जसप्रीत बुमराह,और करेन पोलर्ड को रिटर्न किया।मुंबई इंडियन ने suryakumar तथा ईशान किसन के नाम पर बहुत सोचने के बाद सूर्यकुमार के अनुभव पर बिस्वास जताया और उन्हें रिटर्न किया।

मुंबई द्वारा मेगा ऑक्शन के लिए 48 करोड़ रुपए बचाए रखे है।अब देखना दिलचस्प होगा की इतने रुपए में बह मुंबई के कितने पुराने खिलाड़ियो को वापस ला पाती है क्योंकि मुंबई की टीम एक दम परफेक्ट थी वह अपने किसी भी खिलाड़ी को रिलीज नही करना चाहती थी।

यह भी पढ़िए

  • Chennai super kings IPL retained players 2022 price list and 

क्रिकेट के दिग्जजो द्वारा यह कयास लगाए जा रहे थे की शायद यह ipl महेंद्र सिंह धोनी का आखरी ipl होगा लेकिन वो गलत निकले धोनी आईपीएल 2022 में चेन्नई के लिए एक बार फिर कप्तानी करते नजर आएंगे चेन्नई सुपर किंग्स ने 2022 के लिए उन्हें return कर लिया है।

इसके अलावा mr आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना जो की शुरुआत से ही चेन्नई का हिस्सा रहे है तथा चेन्नई को आईपीएल का खिताब जीतने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है फिर भी चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया है। तथा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी चेन्नई सुपर किंग्स ने जाने दिया है इस खिलाड़ी को बड़े मैच में रन बनाने के लिऐ जाना जाता है फ़िर भी चेन्नई सुपर किंग्स ने इसे अपनी टीम में शामिल नही किया अब देखते हैं कि टीम के सबासे सफलतम गेंदबाज ब्रावो तथा डुप्लेसी को मेगा ऑक्शन में खरीद पाती है या नहीं चेन्नई सुपर किंग में अपने रिटर्न की गई खिलाड़ियों की लिस्ट में रविंद्र जडेजा महेंद्र सिंह धोनी मोईन अली तथा ऋतुराज गायकवाड को जगा दी है।

  • Delhi capital dwara return kiye gaye khiladi

दिल्ली कैपिटल ने अनुभव से ज्यादा नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है टीम ने शिखर धवन,स्टीव स्मिथ तथा कैगिसो रबादा जैसे सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी पर बिस्वास नहीं जताया है।खबरों के मुताबिक श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान टीम से जुड़ना चाहते थे जो की अब नही हुआ क्योंकि दिल्ली की फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत को लंबे समय तक दिल्ली का कप्तान बनाने का मन बना चुकी है।इसी वजह से  अय्यर को भी रिलीज करना पड़ा।

दिल्ली द्वारा रिटर्न किए गए खिलाड़ियों के नाम है ऋषभ पंत, अक्षर पटेल,पृथ्वी शॉ, तथा नोर्टजे दिल्ली कैपिटल आईपीएल के इतिहास में एक भी बार खिताब नहीं जीती है।क्या 2022 में अपना पहला टाइटल जीत पाती या नहीं देखना दिलचस्प होगा।

  • राजस्थान रॉयल्स द्वारा आईपीएल 2022 के लिए रिटर्न किए गए खिलाड़ी।

आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम करने बाली टीम राजस्थान अपने दूसरे खिताब के लिए 13 बर्ष से संघर्ष कर रही है।राजस्थान टीम ने प्लेयर के कद के स्थान पर उसकी वर्तमान प्रदर्शन पर ध्यान दिया है।टीम ने बहुत बड़े निर्णय लिए है टीम ने बेन स्टोक्स , जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी पर भरोसा नहीं जताया और अब यह खिलाड़ी ऑक्शन में जायेगे।

राजस्थान द्वारा सिर्फ तीन खिलाड़ी रिटर्न किए गए जिनका नाम संजू सैमसन, जॉस बटलर तथा यशस्वी जयसवाल है।राजस्थान ने अपने चौथे khilado को रिटर्न नहीं किया है जबकि बह ऐसा कर सकती है।

  • सनराईज हैदराबाद के return khiladi list 
आईपीएल चैंपियन एसआरएच को बनाने वाले  khiladi डेविड वॉर्नर को हैदराबाद ने पहले ही बाहर कर दिया था हालांकि वो t 20 WORLD CUP 2021 के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुने गए थे।इसके साथ ही अब रशीद खान, जॉनी वेसर्टो तथा भुवनेश्वर कुमार तथा मनीष पांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है वही पिछली मेगा ऑक्शन में इसी फ्रेंचाइजी ने manesh pandey को 14 करोड़ में खरीदा था।

एसआरएच ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है उनके नाम है केन विलियमसन,अब्दुल शम्द, तथा इमरान मालिक आदि।इन तीनों को हैदराबाद ने 22 करोड़ में टीम के साथ जोड़ लिया है वही अभी फ्रेंचाइजी के पास अभी 68 करोड़ रुपए का फंड बचा हुआ है।

  • कोलकाता नाइट राइडर्स dwara return kiye gaye pleyer 

कोलकाता टीम ने भी अनुभव को महत्व न देते हुए टीम में शामिल वर्तमान और पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन तथा दिनेश कार्तिक को रिलीज कर दिया है। इसके आलावा टीम ने 2018 के auction मे खरीदे खिलाड़ी नीतीश राणा को भी रिलीज कर दिया है।इस टीम ने भी सिर्फ 3 खिलाडियों को ही शामिल किया है जबकि एक और खिलाड़ी को टीम में जोड़ सकती थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने रसल , बरूण चक्रवती,तथा सुनील नारायण को रिटर्न  कर लिया है।देखना महत्वपूर्ण होगा की कोलकाता टीम की कमान अब किसके हाथ में होगी।

  • Rcb ke return khiladi 

लंबे समय से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े हुए खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है जिसके बाद आरसीबी की मुश्किल थोड़ी और बढ़ गई।आईपीएल 2022 के लिए बैंगलोर ने सिर्फ 3 खिलाडियों को रिटर्न किया है शायद चौथा खिलाड़ी एबी डिविलियर्स थे लेकिन उन्होंने तो सन्यास की घोषणा हाल ही में कर दी है।

बैंगलोर द्वारा विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल तथा मोहम्मद सिराज को टीम में बनाए रखा इसके लिए उन्होंने 33 करोड़ रुपए खर्च किए है।

  • पंजाब किंग्स के रिटेन प्लेयर

पंजाब किंग ने सिर्फ दो खिलाडियों को ही रिटेन किया है।खबरों की माने तो के एल राहुल खुद पंजाब से अब खेलना नही चाहते थे वे अब लखनऊ टीम को कप्तानी करते नजर आ सकते है।लेकिन टीम ने अनुभवी विकेटटेकर गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी रिटर्न नहीं किया है जो की थोड़ा सा समझ में नहीं आता है।

बहरहाल punjab kings ने सिर्फ दो खिलाड़ी पर 16 करोड़ रुपए खर्च करके मयंक अग्रवाल,तथा अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है।अब टीम ऑनर के पास सबसे ज्यादा  74 करोड़ रुपए बचे हुए है।

Leave a Comment