super 100 exam 2022 madhya pradesh

super 100 exam इस एग्जाम को मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा क्लास 11 में इंदौर के उत्कृष्ट मल्हार आश्रम स्कूल व भोपाल के उत्कृष्ट सुभाष स्कूल इसके अलावा जिला के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिए कराया जाता है।

  • Super 100 exam madhya pradesh 

इस एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने वाले बच्चों को इंदौर के उत्कृष्ट मल्हार आश्रम स्कूल व भोपाल के उत्कृष्ट सुभाष स्कूल में प्रवेश दिया जाता है तथा जिन बच्चों के मार्क्स कम आते है उन्हे जिला के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश लिया जाता है।

मल्हार आश्रम स्कूल इंदौर व भोपाल के उत्कृष्ट सुभाष स्कूल में हर एक स्ट्रीम (मैथ, बायो,आर्ट, कॉमर्स) के 50-50 बच्चो का चयन किया जाता है जैसे की 50 बच्चो का चयन मल्हार उत्कृष्ट विद्यालय में तथा 50 ही बच्चो का चयन भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में किया जाता है।

इस प्रकार एक स्ट्रीम में कुल 100 बच्चो का चयन किया जाता है इसी लिए इस एग्जाम को सुपर 100 एग्जाम कहा जाता है।चारो स्ट्रीम मैथ,बायो,आर्ट,और कॉमर्स मिलाकर कुल 400 बच्चो का चयन किया जाएगा जिसमे 200 बच्चे भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और 200 इंदौर के मल्हार उत्कृष्ट विद्यालय में चयन होता है। 

सुपर 100 की शुरुआत वर्ष 2012-13 में की गई थी तब प्रदेश में मेरिट के अनुसार प्रत्येक स्ट्रीम मैथ ,बायो, आर्ट्स में 100-100 बच्चो का चयन किया जाता था लेकिन वर्ष 2017-18 से सुपर 100 एग्जाम कराया जाना लगा इसके साथ इसमें कॉमर्स स्ट्रीम को भी जोड़ा गया।

लेकिन वर्ष 2019 के बाद 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण सुपर 100 एग्जाम नही हुआ इस दौरान प्रदेश की क्लास 10th की मेरिट लिस्ट के अनुसार ही प्रवेश दिया गया था। 

लेकिन इस वर्ष 2022 में कोरोना महामारी का कोई भी खतरा नही है तो इस वर्ष 100% आपका सुपर 100 का एग्जाम होगा तथा प्रत्येक 75% ज्यादा मार्क्स वाले बच्चे को एग्जाम में शामिल होने का अवसर मिलेगा तथा वह भी सुपर 100 का टेस्ट निकालकर मल्हार आश्रम इंदौर और सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल में फ्री में अच्छे क्वालिटी की एजुकेशन प्राप्त कर पाएगा।

Super 100 में क्या सुविधा मिलती है।

जब आपका चयन सुपर 100 में हो जाएगा तब आपको निम्नलिखत सुविधाएं एमपी सरकार द्वारा फ्री में दी जाएगी।

  1. फ्री सुपर एजुकेशन मल्हार स्कूल/सुभाष स्कूल (class 11 and 12)
  2. रहने के लिए आपको फ्री हॉस्टल दिया जाएगा
  3. फ्री आईआईटी, जेईई मेन ,और मेडिकल ,की दो साल तक तैयारी।
  4. मासिक खर्च के लिए 1500 रूपए भत्ता

Super 100 के लिए कौन अप्लाई कर सकता है।

कोई भी स्टूडेंट (बॉय एंड गर्ल्स) जिन्होंने क्लास 10 में 75 % से अधिक अंक प्राप्त किया है वह सुपर 100 के लिए अप्लाई कर सकता है जैसा है फॉर्म अप्लाई करने की तारीख आएगी हम आपको टेलीग्राम के द्वारा सूचित कर देगे साथ ही आपको बताएंगे की आपको फॉर्म कैसे भरना है।

Note : सुपर 100 एग्जाम का फॉर्म mponline.gov.in और mpsos.nic.in पर अप्लाई किया  जाता है।

Super 100 exam का पेपर कैसा आता है।

सुपर 100 के एग्जाम में कुल 100 विकल्प के साथ क्वेश्चन पूछा जाता है हर एक क्वेश्चन के लिए एक मार्क्स दिया जाता है तथा किसी भी तरीके की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है। अलग अलग स्ट्रीम (मैथ, बायो, आर्ट,और कॉमर्स) के अनुसार पेपर अलग अलग प्रकार का आता है। 

मैथ स्ट्रीम 

इस स्ट्रीम में कुल 100 क्वेश्चन में से 40 क्वेश्चन मैथ और 30-30 क्वेश्चन फिजिक्स और केमिस्ट्री से पूछे जाते है इस प्रकार 40+30+30 मिलाकर 100 मार्क्स होते है।

बायो स्ट्रीम

इस स्ट्रीम में कुल 100 क्वेश्चन में से 40 क्वेश्चन बायलॉजी और 30-30 क्वेश्चन फिजिक्स और केमिस्ट्री से पूछे जाते है इस प्रकार 40+30+30 मिलाकर 100 मार्क्स होते है।

आर्ट स्ट्रीम

इस स्ट्रीम से 40 नंबर की अंक गणित और 30-30 नंबर की हिस्ट्री और इकोनॉमी से क्वेश्चन पूछे जाते है।इस प्रकार 100 मार्क्स का पेपर होता है।

सुपर 100 exam का रिजल्ट कैसे तैयार होता है।

Supur 100 का रिजल्ट 02 चीजों पर निर्भय करता है। और संपूर्ण रिजल्ट 150 अंको के पूर्णाक के साथ घोषित किया जाता है।

  1. आपका क्लास 10 में कितने प्रतिशत अंक हासिल किए है उसका 50% अंक जोड़ा जाता है।
  2. सुपर 100 एग्जाम में कितने नंबर हासिल किए है वे सभी नंबर 

रिजल्ट कैसे कैलकुलेट होता है।

माना की आपने क्लास 10th में 80% अंक प्राप्त किए तथा सुपर 100 के एग्जाम में 60 मार्क्स प्राप्त किए तो 50% मार्क्स के अनुसार 40 नंबर क्लास 10th के और और 60 मार्क्स आपके super 100 exam के इस प्रकार कुल 40+60 आपके 100 मार्क्स हो जाते है।

Super 100 exam का कटऑफ कितना रहता है।

Super 100 को क्वालीफाई करने के लिए आपको 108+ नंबर लाने ही होगे क्योंकि पिछली बार का कटऑफ 108 मार्क्स ही गया था। यदि आपका स्कोर 104+ है तो आपको वेटिंग लिस्ट चेक करनी चाहिए 

सुपर 100 एग्जाम का रिजल्ट mpsos.nic.in पर घोषित किया जाता है। इसमें सुपर 100 में चयनित और वेटिंग लिस्ट के छात्रों की सूची दी जाती है। इसके अलावा आपकी अपने जिले में क्या रैंक रही यह भी घोषित किया जाता है जिससे आप अब अपने जिले के उत्कृष्ट स्कूल में रैंक के अनुसार प्रवेश ले सके।

सुपर 100 में चयन नहीं हुआ तो क्या करें 

यदि दुर्भाग्य से आपका चयन सुपर 100 में नही हुआ तो आप निराश मत होइए जिन बच्चों का चयन सुपर 100 में नही होता है उनके किए आपने जिले का उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश का अवसर मिलता है जहां जहां सुपर 100 एग्जाम में घोषित जिले की रैंक के अनुसार प्रवेश दिया जाता है और लगभग यदि आपकी अपने जिले में 200 तक रैंक सुपर 100 एग्जाम में आई है तो आपका एडमिशन जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में हो जाएगा।

Note: super 100 में जिले के सभी बच्चे एग्जाम देते है जिन्होंने क्लास 10th पास कर लिया है और 75 से ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए है इसमें वे बच्चे भी शामिल है जिन्होंने 10th जिले के उत्कृष्ट विद्यालय से ही की है इस प्रकार के बच्चो की रैंक 200 से ज्यादा भी हो लेकिन 85+% मार्क्स क्लास 10th में प्राप्त किया हो तो इस प्रकार के बच्चो का एडमिशन जिला उत्कृष्ट विद्यालय वाले ले लेते है क्योंकि वे आपने क्लास 10th के बच्चो को छोड़ना नहीं चाहते है।

सुपर 100 पेपर कैसा होता है।

सुपर 100 के पेपर में 100 क्वेश्चन होते है जिसमे में 30 क्वेश्चन सरल 40 क्वेश्चन माध्यम स्तर और 30 क्वेश्चन कठिन स्तर के होते है और आपको 02 घंटे का समय दिया जाता है।

सुपर 100 की तैयारी कैसे करें 

Super 100 एग्जाम में class 10th स्टैंडर्ड के क्वेश्चन पूछे जाते है और हाई कंपटीशन देखने को मिलता है और कटऑफ 65+ ही जाता है इसके लिए आप आज से ही तैयारी शुरू कर दीजिए।

हम कराएंगे सुपर 100 एग्जाम की तैयारी 

यदि आप super 100 exam की तैयारी करना चाहते है तो हम आपकी तैयारी कराएंगे 

लेकिन उससे पहले आप हमारे बारे में जान लीजिए 

मेरा नाम अजय सिंह है और में मध्य प्रदेश का रहना बाला हूं। मैंने क्लास 10th में 94.20% अंक तथा 12 में 95% मार्क्स मध्य प्रदेश बोर्ड से  प्राप्त किए थे और इस समय BSC कर रहा हूं। इसके आलावा विवेक sir आपकी तैयारी कराएंगे जिन्होंने क्लास 10th में 90% और क्लास 12th में 89% मार्क्स प्राप्त किए थे। वे BSC कर रहें है 

कैसे कराएंगे तैयारी :
  1. इसके लिए आप हमारा टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कर लीजिए जहां आपको पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर संपूर्ण सॉल्यूशन के साथ प्राप्त कराए जाएंगे। ज्वाइन टेलीग्राम

 

  1. इसके आलावा own study यूट्यूब चैनल के द्वारा आपकी तैयारी कराई जाएगी इसलिए आप चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए। – Join YouTube channel
  2. इसके आलावा बेस्ट तैयारी के लिए टेलीग्राम पर क्वेश्चन दिए जाएंगे।
  3. whatsaap आप अपना कोई भी डाउट पूछ सकते है।

बिस्वास रखिए यदि आप इतना सब कुछ करते है तो आपका सिलेक्शन 100% सुपर 100 में हो जाएगा ये मेरा दावा है।

Leave a Comment