छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम in hindi 2026

आज हम जानेंगे की छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम अर्थात् chhattisgarh ke jilon ke naam list यह भारत का 26वा राज्य बनाया गया था तथा छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को की गई थी तब इसकी राजधानी नवा रायपुर थी लेकिन वर्तमान में इसकी राजधानी रायपुर है।

छत्तीसगढ़ राज्य का भौगोलिक विस्तार 17°46′ से 24°5′ उत्तरी अक्षांश तक है तथा 80°15′ पूर्वी देशांतर से 84°24′ पूर्वी देशांतर तक है।राज्य के तीन जिले कोरिया,सूरजपुर और बलरामपुर से कर्क रेखा होकर गुजरती है। छत्तीसगढ़ के 18 जिले दूसरे राज्य के साथ सीमा साझा करते है इन राज्यों के नाम ओडिशा, मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,तेलंगाना,झारखंड,उत्तरप्रदेश,और आंध्रप्रदेश है।

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम

छत्तीसगढ़ जब मध्य प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना था तब इसमें 16 जिले हुआ करते थे लेकिन वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में 33 जिले है।15 अगस्त 2021 को 4 छत्तीसगढ़ के नये जिले बनाए गए है। तथा 17 अप्रैल 2022 एक और नया जिला खेरागढ़ – छुईखदन – गड़ई को नया जिला बनाया गया।

छत्तीसगढ़ के जिलों के नाम बताइए in Hindi

क्रमांक जिला नाम (हिंदी) District name (English)
01 धमतरी Dhamtari
02 बालोद Balood
03 बिलासपुर Bilaspur
04 दुर्ग Durg
05 बलोदा बाजार Baloda Bazar
06 जांजगीर चांपा Janjagir champa
07 बलरामपुर Balrampur
08 कांकेर Kanker
09 कोरबा korba
10 कबीरधाम kabir dham
11 बस्तर Bastar
12 कोंडागांव kondagaon
13 गरियाबंद gariyaband
14 कोरिया koriya
15 बेमेतरा bemetara
16 महासमुंद mahasamund
17 बीजापुर Bijapur
18 मुंगेली mungeli
19 जशपुर jashpur
20 नारायणपुर Narayapur
21 दंतेवाड़ा Dantewada
22 रायगढ़ raigard
23 रायपुर Raypur
24 राजनांदगांव rajnandgaon
25 सुकमा sukma
26 सूरजपुर surajpur
27 सुरगुंजा surgunja
28 सारंगढ़ बिलाईगढ़ sarangarh Bilaigarh
29 सक्ति sakti
30 मोहला – मानपुर – चौकी mohla manpur chouki
31 भरतपुर – मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी bharatpur manendragarh chirmiri
32 गौरेला पेंड्रा मरवाही gaurela pendra marawahi
33 खैरागढ़ – छुईखदान – गड़ई khairagarh chhuikhdan gadai

छत्तीसगढ़ में कितने जिले है और उनके मातृ जिले के नाम

  • छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे प्राचीन जिलों के नाम है रायपुर और बिलासपुर जिन्हे वर्ष 1861 में बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 1906 में रायपुर जिले से अलग होकर एक नया जिला दुर्ग बनाया गया।
  • इसके बाद जब भारत देश आजाद हुआ तो इसके बाद 01 जनवरी 1948 को तीन नए जिले रायगढ़ ,बस्तर,और सरगुजा को जिला बनाया गया इस प्रकार छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या 06 हुई।
  • इसके बाद वर्ष 1973 में दुर्ग जिले से अलग होकर एक नया जिला राजनांदगांव जिला बनाया गया इस प्रकार वर्ष 1973 तक वर्तमान छत्तीसगढ़ में 07 जिले थे।
  • फिर वर्ष 1998 में दो बार जिलों का गठन किया गया एक बार मई 1998 में जिसमे वर्तमान छत्तीसगढ़ के 08 नए जिले बनाए गए जिनके नाम इस प्रकार है कोरिया,सरगुजा जिले से अलग होकर तथा जशपुर रायगढ़ जिले से अलग होकर,कोरबा और जांगीर चांपा बिलासपुर जिले से अलग होकर तथा महासमुंद और धमतरी रायपुर जिले से अलग होकर तथा कांकेर,और दंतेवाड़ा को बस्तर जिले से अलग करके बनाया गया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या 15 हो गई।
  • इसके पश्चात जुलाई 1998 में कवर्धा (कबीरधाम) को बिलासपुर और राजनांदगांव से अलग करके बनाया यह पहला जिला था जिसे दो जिलों (राजनांदगांव और बिलासपुर)से अलग करके बनाया गया था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या 16 हुई जो की राज्य पुनर्गठन के समय थी।
  • इसके बाद वर्ष 2007 में बीजापुर जिले को दांतेवाड़ा से अलग करके तथा नारायणपुर जिले को बस्तर से अलग करके बनाया गया इस प्रकार जिलों की संख्या 18 हो गई।
  • इसके पश्चात जनवरी 2012 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 09 नए जिले बनाए इस प्रकार जनवरी 2012 तक cg में जिलों की संख्या 27 हो गई इन जिलों के नाम इस प्रकार है।
नए जिले मातृ जिले /जिनसे अलग हुए
कोंडागांव बस्तर
सुकमा दांतेवाड़ा
बलोदा बाजार रायपुर
गरियाबंद रायपुर
बालोद दुर्ग
बेमेतरा दुर्ग
मुंगेली बिलासपुर
बलरामपुर सरगुजा
सूरजपुर सरगुजा
  • 10 फरवरी 2020 को बिलासपुर जिले से अलग होकर गोरेला पेंड्रा मरवाही जिला बना जिसका मुख्यालय गौरेला में है इस प्रकार छत्तीसगढ़ में जिलों की कुल संख्या 28 हो गई।
  • इसके बाद 15 अगस्त 2011 को छत्तीसगढ़ में 04 नए जिले बनाए गए सक्ति को जांजगीर चांपा से सारंगगढ – भिलाईगढ़ को रायगढ़ और बालोदाबाजार से भरतपुर – मनेंद्रगढ़ चिरमिरी को कोरिया से और मोहला – मानपुर चौकी को राजनांदगांव जिले से अलग करके बनाया गया इस प्रकार छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या 32 हो गई।

इसके एक वर्ष पश्चात 17 अप्रैल 2022 को खेरागढ़ – छुईखदान – गड़ई को छत्तीसगढ़ का 33 वा जिला बनाया गया इस प्रकार छत्तीसगढ़ के 33 जिलों का गठन किया गया।

छत्तीसगढ़ के जिले और आरटीओ कोड : RTO code location of CG

No district RTO locations RTO code (आरटीओ कोड)
01 govern of chhattisgarh cg 01
02 govern of chhattisgarh cg 02
03 govern of chhattisgarh cg 03
04 raipur cg 04
05 dhamtari cg 05
06 mahasamund cg 06
07 durg cg 07
08 rajnandgaon cg 08
09 kabirdham cg 09
10 bilaspur cg 10
11 jangir champa cg 11
12 korba cg 12
13 raigarh cg 13
14 jashpur cg 14
15 ambikapur cg 15
16 baikunthpur cg 16
17 jagdalpur cg 17
18 dantewada cg 18
19 kanker cg 19
20 bijapur cg 20
21 bijapur cg 21
22 baloda bazar cg 22
23 gariyaband cg 23
24 balod cg 24
25 bemetara cg 25
26 sukma cg 26
27 kondagaon cg 27
28 mungeli cg 28
29 surajpur cg 29
30 balrampur cg 30

छत्तीसगढ़ का सबसे ज्यादा और कम जनसंख्या बाला जिला का नाम

छत्तीसगढ़ राज्य की कुल जनसंख्या बर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 25545198 है जो की पूरे भारत की कुल जनसंख्या की 2.11 प्रतिशत है राज्य में कुल पुरषों की जनसंख्या 12830336 है तथा महिला आबादी 12714862 है राज्य का सबसे अधिक जनसंख्या बाला जिला रायपुर 4063872 है तथा सबसे कम जनसंख्या बाला जिला नारायणपुर 139820 है।

सबसे अधिक/कम साक्षरता वाले chhattisgarh ke jile

Chhattisgarh की औसत साक्षरता दर 70.28 प्रतिशत है जिसमे से 80.29 प्रतिशत पुरुष साक्षरता तथा 60.25 प्रतिशत महिला साक्षरता दर है छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक साक्षरता बाला जिला दुर्ग है तथा सबसे कम साक्षरता बाला जिला बीजापुर है दुर्ग जिले की साक्षरता दर 79.06 प्रतिशत तथा बीजापुर की साक्षरता 40.86 प्रतिशत है।

छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक और कम लिंगानुपात वाले जिले का नाम

छत्तीसगढ़ राज्य का कुल लिंगानुपात 991 है तथा सबसे ज्यादा लिंगानुपात बाला जिला बस्तर तथा सबसे कम लिंगानुपात बाला जिला कोरिया है बस्तर का लिंगानुपात 1023 है तथा कोरिया का लिंगानुपात 968 है।

छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा/कम जन घनत्व वाले जिले

छत्तीसगढ़ का कुल जन घनत्व 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है राज्य में सबसे कम जन घनत्व नारायणपुर जिले में तथा सबसे ज्यादा जन घनत्व जांजगीर चांपा जिले का है नारायणपुर का जनघनत्व 30 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर तथा जांजगीर चांपा जिले का जनघनत्व 420 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक/कम क्षेत्रफल वाले जिलों का नाम 

छत्तीसगढ़ राज्य का कुल क्षेत्रफल 135192 वर्ग किलोमीटर है राज्य का सबसे अधिक क्षेत्रफल बाला जिला राजनांदगांव और सबसे कम क्षेत्रफल बाला जिला दुर्ग है राजनांदगांव जिले का कुल क्षेत्रफल 8022.55 वर्ग किलोमीटर तथा दुर्ग जिले का क्षेत्रफल 2718.62 वर्ग किलोमीटर है।

छत्तीसगढ़ के जिलों से सीमा साझा वाले राज्यों के नाम

छत्तीसगढ़ के जिले कुल 07 राज्यों के साथ सीमा साझा करते है जिनके नाम इस प्रकार है उड़ीसा,तेलंगाना,महाराष्ट्र,आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 10 जिले पूर्णतः आंतरिक जिले है जिनके नाम है सरगुजा,कोरवा, जांजगीर चांपा,बिलासपुर,रायपुर,बलोदाबाजार,बेमेतरा,दुर्ग,बालोद और दंतेवाड़ा,जिला आदि

क्रमांक राज्य कितने जिले जिलों के नाम
01 उड़ीसा 08 बस्तर,गरियाबंद,धमतरी,रायगढ़,जशपुर,
कोंडागांव,सुकमा,महासमुंद
02 तेलंगाना 02 सुकमा,बीजापुर
03 आंध्र प्रदेश 01 सुकमा
04 मध्य प्रदेश 07 कबीरधाम,सूरजपुर, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही,राजनांदगांव,कोरिया,बलरामपुर ,मुंगेली
05 उत्तर प्रदेश 01 बलरामपुर
06 झारखंड 02 बलरामपुर,जशपुर
07 महाराष्ट्र 04 नारायणपुर,कांकेर,बीजापुर,राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम और उनके संभाग

छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 05 संभाग है जिनके नाम है रायपुर,बिलासपुर,बस्तर,सरगुजा और दुर्ग इन पांच संभागों के अंतर्गत 33 जिलों को रखा गया है चलिए जानते है किसमे कितने जिले है।

क्रमांक संभाग कितने जिले जिलों के नाम
01 रायपुर 05 रायपुर,बलोदाबाजा,गरियाबंद,
धमतरी,महासमुंद
02 बिलासपुर 08 बिलासपुर,मुंगेली,कोरबा, जांजगीर चांपा,रायगढ़,गौरेला – पेंड्रा – मरवाही,सक्ति, सारंगगढ़ – भिलाईगढ़,
03 बस्तर 07 बस्तर,दंतेवाड़ा,कांकेर,सुकमा,नारायणपुर,
बीजापुर,कोंडागांव
04 सरगुजा 06 सरगुजा,सूरजपुर,बलरामपुर,कोरिया,जशपुर, भरतपुर – मन्नेद्रगढ़ – चिरमिरी,
05 दुर्ग 07 दुर्ग,राजनांदगांव,बालोद,बेमेतरा,कबीरधाम,मोहला – मानपुर – चौकी,खेरागढ़ – छुईखदान – गड़ई

छत्तीसगढ़ राज्य और जिले के बारे में सामान्य जानकारी : general knowledge of chhattisgarh

01 राज्य का गठन 01 नवंबर 2000
02 भौगोलिक स्थिति अक्षांश : 17°46′ से 24°5′
देशांतर : 80°15′ से 84°24′
03 प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी
04 बर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
05 प्रथम राजपाल दिनेश नंदन सहाय
06 वर्तमान राजपाल अनुसुइया उइके
07 राजकीय प्रतीक वाक्य बिश्वशनीय छत्तीसगढ़
08 राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना
09 राजकीय पशु वन भैसा
10 राजकीय ब्रक्ष साल
11 लोकसभा सीट 11
12 राज्यसभा सीट 05
13 विधानसभा सीट 90
14 तहसील संख्या 172
15 विकासखंड 146
16 ग्राम 20126
17 जनसंख्या 25545198 (2.11 प्रतिशत)
18 महिला जनसंख्या 12714862
19 पुरुष जनसंख्या 12830336
20 सबसे बड़ा जिला (जनसंख्या) रायपुर
21 सबसे छोटा जिला (जनसंख्या) नारायणपुर
22 क्षेत्रफल 135192 वर्ग किलोमीटर
23 सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल) राजनांदगांव
24 सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल) दुर्ग
25 साक्षरता 70.28 प्रतिशत
26 पुरुष साक्षरता 80.29 प्रतिशत
27 महिला साक्षरता 60.22 प्रतिशत
28 लिंगानुपात 991
29 जन घनत्व 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
30 सीमा राज्य 07
(उड़ीसा,तेलंगाना,महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड)
31 कुल जिले 33
32 कुल संभाग 05

आज के इस लेख में हमने जाना छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम अर्थात् chhattisgarh ke jilon ke naam तथा कौन सा जिला कब बनाया गया इसके अलावा राज्य में साक्षरता,जनसंख्या,क्षेत्रफल,जन घनत्व की स्थिति वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार क्या थी यदि इससे संबंधित कोई भी क्वेश्चन है तो आप कमेंट में हमने पूछ सकते हैं हम उसका उत्तर निश्चित देंगें।

यह भी पढ़िए

Leave a Comment